आत्मानंद विद्यापीठ ताराशिव में मनाया गया प्रवेशोत्सव
तिल्दा नेवरा। डॉ खूबचंद बघेल शिक्षण समिति द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ ताराशिव में 6 जुलाई दिन बुधवार को प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री ठाकुर राम वर्मा राज प्रधान छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज तिल्दा राज ,अध्यक्षता श्री संतराम वर्मा अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ ताराशिव एवं विशेष अतिथि श्री जितेंद्र वर्मा सचिव स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ ताराशिव रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती ,डॉ खूबचंद बघेल एवं स्वामी आत्मानंद जी के तैल चित्र पर पूजा अर्चन पश्चात किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में नन्हे-मुन्ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की बचपन मानव का नीव है , नीव मजबूत होगा तभी जीवन के उतार-चढ़ाव भरे सफर में वह अच्छे से सफलता हासिल कर पाएंगे ।आज हमें संस्कारवान भविष्य की आवश्यकता है ।हम अपने बच्चों को नैतिक शिक्षा पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें । अब तक आत्मानंद विद्यापीठ से 14 बच्चो का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है ,जिसके लिए विद्यापीठ प्रबन्धन सहित अधयापको को धन्यवाद ज्ञापित किया।आत्मानंद विद्यापीठ ताराशिव को आर्थिक सहयोग करने की बात भी कहीं। उल्लेखनीय हैमनवा कुर्मी समाज द्वारा तिल्दा राज में दो विद्यापीठ संचलित हो रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री संतराम वर्मा एवं श्री जितेंद्र वर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री टी पी शर्मा द्वारा किया गया ।इस अवसर पर विद्यापीठ की सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थी ।तथा कार्यक्रम में बच्चों को निः शुल्क पाठ्य पुस्तक प्रदान कर एवं तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर बच्चों का स्वागत किया गया।
