एसीबी ने एडीजी जीपी सिंह के कई जगहों पर छापा मारा है।



 रायपुर। आय से अधिक सम्पत्ति की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने एडीजी जीपी सिंह के कई जगहों पर छापा मारा है. बताया जा रहा है कि दस से अधिक ठिकानों पर छापे की कार्रवाई चल रही है। गुरूवार सुबह 6 बजे एसीबी की टीम ने छापेमारी की है।

 

आपको बता दें कि जीपी सिंह मौजूदा समय में पुलिस एकेडमी में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले वे रायपुर,बिलासपुर और दुर्ग रेंज के आईजी भी रह चुके हैं। वे एसीबी चीफ की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

छ्त्तीसगढ़ में किसी आईपीएस पर एसीबी की ये पहली कार्रवाई है।

Popular posts from this blog

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह : ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

सुशासन दिवस

बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में जिला प्रशासन के रायपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम