संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया
खरोरा। संकुल केंद्र मुरा के अन्तर्गत आने वाले शासकीय नवीन प्राथमिक शाला मुरा विकासखंड तिल्दा जिला रायपुर में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ* संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। सर्वविदित हो कि कोरोना के कारण लगभग 16 माह से विद्यालयों में पढ़ाई नहीं हो पा रही *थी, शासन ने जब 2 अगस्त से आंशिक रूप से विद्यालय खोलने की* अनुमति प्रदान की तो बच्चों के चेहरे पर खुशी छलकने लगी थी। ग्राम पंचायत एवम् एसएमसी के सहमति से आज 10 अगस्त को संकुल मुरा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तिल्दा जनपद पंचायत की सभापति श्रीमती कंचन टोकेंद्र गायकवाड़ ,ग्राम सरपंच श्रीमती नूतन ध्रुव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सरोजनी वर्मा,
उप सरपंच पुष्पा भगवती प्रसाद साहू, सहित पंचगण कुंजलाल पाल, डेरहाराम निर्मलकर, संजय वर्मा, शासकीय हाईस्कूल के शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष टोकेन्द्र गायकवाड़, पंचायत सचिव चंद्रशेखर वर्मा, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला के शाला प्र.स. अध्यक्ष कुंजलाल साहू एवम् पवन आडिल , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अहिल्या बाई,शांति देवी अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाकर शाला प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाते हुए छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
इसी कड़ी में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि द्वारा बच्चों को कोरोना से बचने के उपाय सहित अच्छे से हाथों की सफाई करने का तरीका बताकर बच्चों में जागरूकता लाने का उत्तम व सराहनीय प्रयास किया। आज के इस अनुपम कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक श्री राजकुमार श्रेय द्वारा किया गया। संकुल केंद्र मुरा के संकुल प्रभारी डॉ. व्यासनारायण आर्य ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बच्चों को अध्ययन हेतु प्रेरित किया। आज के इस कार्यक्रम में प्राथमिक शाला संस्था प्रमुख श्री संजय सिंह ,नवीन प्राथमिक संस्था प्रमुख श्री तूलेश ध्रुव,हेमन्त वर्मा ,केके वर्मा, मोहित कुर्रे,रामनारायण साहू श्रीमती खेमीन ध्रुव , शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक श्रीमती मीना सिरमौर ,यशोदा वर्मा , हाई स्कूल से श्री राजकुमार शुक्ला ,शिवराम सिन्हा ,श्रीमती शैल देवांगन व्याख्याता गण तथा सफाई कर्मी श्रीमती ब्रह्मकुमारी वर्मा, बसंत धीवर उपस्थित रहे।
