शासकीय जमीन से अतिक्रमण शीघ्र हटावे-कमल बांधे



बंगोली खरोरा- बैरन बाजार  रायपुर निवासी जुनेदिन हुसैन पिता स्वर्गीय सज्जाद हुसैन द्वारा बरडीह खरोरा पटवारी हल्का नंबर 48 , खसरा नंबर 69/2  रकबा 3.2380 सिंचित रकबा 3.2380 शासकीय जमीन किसानों की जीवनदायिनी केसला बरडीह बांध के पास बलपूर्वक अवैध कब्जा कर स्थानी कुछ जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत एवं संरक्षण में पोल्ट्री फार्म कंपनी का अवैध निर्माण किया गया है रायपुर ग्रामीण इंटक के जिलाध्यक्ष कमल बांधे को इसकी लिखित शिकायत ग्रामीणों द्वारा करने पर एवं घनी आबादी रहवासी क्षेत्र के पास पोल्ट्री फार्म कंपनी संचालित करने पर पोल्ट्री फार्म के भयंकर बदबू से ग्रामवासी भयंकर परेशान हैं ग्रामीणों द्वारा शासकीय जमीन को चारागाह एवं अन्य ग्राम विकास कार्यों के लिए चिन्ह अंकित कर रखा गया था जिसे   जुनेद इन हुसैन द्वारा दादागिरी करते हुए बलपूर्वक अवैध कब्जा किया गया है जिसे हटाने एवं ग्रामीणों को न्याय दिलाने कलेक्टर रायपुर से शिकायत कर एवं तत्कालीन तहसीलदार खरोरा कृष्ण कुमार साहू को लिखित में शिकायत कर केस दर्ज करने एवं अवैध कब्जा हटाने शिकायत किया गया था जिस पर तहसीलदार खरोरा द्वारा संज्ञान में लेते हुए अवैध कब्जा हटाने का दिनांक 28,1 ,2022 को मेरे द्वारा शिकायत करने पर मौका से अतिक्रमण हटाने दिनांक 8,7 ,22 को तहसीलदार द्वारा आदेश दिया गया था अन्यथा प्रशासन द्वारा बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही होगी एवं दिनांक 17,5,22 को निर्माण कार्य तत्काल बंद करने आदेशित कर दिनांक 20,05, 22 को तहसील कार्यालय में उपस्थित होकर अपना जवाब दस्तावेज प्रस्तुत करने लिखित में नोटिस दिया गया था इसके बावजूद ना ही जुनैद इन हुसैन द्वारा अपना पक्ष रखा गया और ना ही कोई दस्तावेज अभी तक प्रस्तुत किया गया है साथ ही आज तक पे सी  में भी उपस्थित नहीं हुआ है उसके   बावजूद कोई कार्यवाही नहीं करना संदेह को जन्म देता है श्री बांधे ने कहा कि यहां ग्रामीण जन एक 1 फीट जमीन के लिए आपस में लड़ते झगड़ते हैं और रायपुर से आकर जुनेद दिन हुसैन द्वारा अपनी ऊंची पहुंच का धौंस दिखाकर पैसे के दम पर करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जा करना कहां उचित है इस पर तो तत्काल कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए श्री बांधे ने कहा कि यदि उक्त प्रकरण पर शीघ्र करवा ही नहीं किया गया तो ग्रामीणों  को साथ लेकर इंटर के कार्यकर्ताओं के साथ तहसील कार्यालय खरोरा एवं कलेक्टर रायपुर का घेराव तथा धरना प्रदर्शन करने बाध्य,होंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदेही तहसीलदार खरोरा की होगी,,


Popular posts from this blog

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह : ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

सुशासन दिवस

बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में जिला प्रशासन के रायपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम