छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल में छपोरा ने जोन स्तर में किया बेहतरीन प्रदर्शन





छपोरा। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल में छपोरा भुरकोनी ने जोन स्तर में किया बेहतरीन प्रदर्शन


टीम के खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल में जोरदार प्रदर्शन करते हुए सभी खेलों में हिस्सा लिया। जिसमें 

भौरा, बाटी, बिल्लस,

गेड़ी दौड़, खोखो, कबड्डी, गिल्ली डंडा, पिट्टुल जैसे खेलों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया। जिससे बच्चो में भी जोरदार उत्साह देखने को मिला कार्यक्रम में युवा मितान क्लब के अध्यक्ष अजय टंडन, विनोद कोशले, समिम खान, मुन्ना लहरी, गाव के अनेक नागरिक गण उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में शिक्षक नंदकुमार ध्रुव और अनिल एक्का जी का भी विशेष सहयोग रहा। जिसमे युवा मितान क्लब छपोरा भुरकोनी के अध्यक्ष अजय टंडन का कहना है, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से हम सबके लिए एक प्रोत्साहित करने वाली बात है। जो आज ग्राम पंचायत छपोरा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक इस कार्यक्रम में भाग लिया और लोगो को उत्साहित किया। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच के कारण आज छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और खेलों को पुनः जागृति करते हुए के विभिन्न कार्यों के माध्यम से प्रदेश को एक नई दिशा मिल रही है। और प्रदेश भर में अनेकों प्रतिभा उभरकर सामने आ रही। निश्चित ही आने वाले समय में प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Popular posts from this blog

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह : ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

सुशासन दिवस

बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में जिला प्रशासन के रायपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम