तिल्दा शहर भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष सौरभ जैन के जन्मदिन के अवसर पर आज दो स्कूलों में किया गया आओ खुशियां बांटे कार्यक्रम ।



तिल्दा नेवरा। शहर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष व युवा नेता सौरभ उर्फ गोलू जैन का आज बुधवार को जन्मदिन है जहां पर दो शासकीय विद्यालयों में आओ खुशियां बांटे के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम शासकीय हाई स्कूल सासाहोली में कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां पर छात्र-छात्राओं को फल,  चॉकलेट एवं पेन का विवरण किया गया।

 यहां पर प्राचार्य सुभाष शर्मा सहित समस्त स्कूल के स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने सौरभ जैन को केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी साथ ही सौरभ जैन ने सभी का आभार माना ।

 यहां शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती रानी जैन,  पार्षद संतोष यादव,  भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद,  पूर्व पार्षद सुधा चौबे,  मंजू तिवारी,  किरण वर्मा अमरजीत पासवान, सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।


 इसी तरह से बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में सौरभ जैन का जन्मदिन व आओ खुशियां बांटे के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता राम पंजवानी,  भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद ,पार्षद संतोष यादव,  डॉक्टर एल पी साहू,  मनीष शर्मा सुधा चौबे,  मंजू तिवारी , किरण वर्मा , सक्सेना, मनोज साहू, आदर्श वर्मा, अमित अग्रवाल, निक्की पांडे, गोवर्धन साहू, भूषण निषाद, ओप्रभारी प्राचार्य सुषमा दुबे सहित स्कूल के समस्त स्टाफ शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे,  जहां सर्वप्रथम सौरभ जैन का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया एवं  यहां पर छात्र-छात्राओं को फल चॉकलेट पेन का वितरण किया गया साथ ही स्कूल के समस्त स्टाफ को भी उक्त सामग्री वितरित की गई।। यहां पर सौरभ जैन ने अपने उद्बोधन में सभी का धन्यवाद दिया , पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन द्वारा भी यहां पर अपना उद्बोधन दिया गया , भाजपा नेता राम पंजवानी ने अपने उद्बोधन में सौरभ जैन की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि आज उनके जन्मदिन के अवसर पर अगर हममे कोई  एक बुराई का त्याग कर देना चाहिए क्योंकि सौरभ जैन ऐसे  शख्सियत के धनी हैं जिनके जन्मदिन के अवसर पर हमें कोई न कोई एक बुराई त्याग देना चाहिए, 

 शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सौरभ जैन उन शख्सियत में आते हैं जो मांगना नहीं जानते सिर्फ देना जानते हैं,  अपने सरल व्यक्तित्व के चलते शहर में उनकी एक अलग पहचान है ।।।

आज बुधवार दोपहर 1 बजे इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिजगण उपस्थित हुए।

Popular posts from this blog

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह : ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

सुशासन दिवस

बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में जिला प्रशासन के रायपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम