अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेअर फाउंडेशन बैकुंठ सीमेंट वर्क्स द्वारा मिलन संगी तिहार( उत्सव खेल रंगों का) कार्यक्रम का भव्य आयोजन
तिल्दा नेवरा :अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेअर फाउंडेशन बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के तहत सी.एस.आर.डिपार्टमेंट की मिलन संगी इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मंत्रमुग्ध कर देने वालें लोकनृत्य और मनोरम भाषण से लेकर रोमांचकारी खेलों तक का यह सफर गांव की महिलाओं के लिए यादगार साबित हुआ । कार्यक्रम में कबड्डी खो-खो,रस्साकसी,बोरा दौड़,लिम्बू चमचा के साथ 100 मीटर की दौड़ जैसे एकल खेल एवं सामूहिक खेल स्पर्धाओं को सम्मिलित किया गया । इस खेल स्पर्धा में खरोरा,कुंदरु,जलसों,नकटी,टंडवा,तुलसी नेवरा,किरना एवं बहेसर गांव की महिलाओं ने भाग लिया । यह स्पर्धा अपने आप में काफी अद्भुत और रोमांचकारी रही,क्योंकि इसमें सिर्फ गांव की विवाहित महिलाओं को प्राथमिकता दी गई बच्चों युवाओं तथा पुरुषों के बीच हमने अवसर खेल स्पर्धा देखा है मगर इस तरह की खेल स्पर्धा का अनुभव बेहद अनोखा था जो महिलाएं शादी होने के बाद अपने घर को ही दुनिया मान चुकी थी, जिन्होंने अपने आप को समझ लिया था कि परिवार की खुशी हमारी खुशी है ,ऐसे गांव की सखियों को प्रांगण तक ले आना आसान नहीं था क्योंकि गांव की महिलाओं के लिए अपने बारे में निर्णय लेना किसी संघर्ष से काम नहीं होता।पहला संघर्ष उन्हें अपने आप से करना पड़ता है उसके बाद परिवार के लोगों से फिर समाज से इन संघर्षों के बाद सीएसआर टीम के अथक परिश्रम से पूरे 2 महीने के बाद इस कार्यक्रम को वास्तविक रूप देना संभव हुआ है। यह कार्यक्रम अपने आप में महिला सशक्तिकरण का जीता जागता उदाहरण बन गया है |
इस कार्यक्रम का आयोजन देबाशिष राय चौधरी फंक्शन हेड एचआर की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में कराया गया। कार्यक्रम के में मुख्य अतिथि के रूप में शिव संतरा सीएसआर हेड उपस्थित थे।विनोद श्रीवास्तव क्लस्टर हेड सीएसआर रावण सीमेंट, वैभव त्रिपाठी सीएसआर प्रमुख हिरमी सीमेंट दीपांकर खूंटिया स्टेट हेड शाही संस्था, आनंद भारद्वाज छत्तीसगढ़ स्टेट ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान आदि मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।साथ ही अशोक कुमार सिन्हा फंक्शन हेड माइंस,सुनंदा बासु फंक्शन हेड फाईनान्स,उदय शंकर लाल एचओडी पर्सनल एडमिन और अजीत कुमार एचओडी आईटी डिपार्टमेंट,पवन कुमार ढोणे परचेस डिपार्टमेंट,कुलदीप साहू एचओडी सिविल डिपार्टमेंट,वीरेंद्र कुमार मिश्रा स्ट्रेटजी एंड मैनेजमेंट,शिखा राठी एचओडी एचआर के साथ अपरूपा राय चौधरी अध्यक्ष स्वयं सिद्धा लेडीज क्लब बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के साथ एग्जीक्यूटिव मेंबर सिन्हा मैडम और अतुला बासु इनकी विशेष तौर पर उपस्थित थी। इस कार्यक्रम का उद्घाटन शिव संतरा ने ध्वजारोहन तथा मशाल जलाकर किया गया। उसके बाद उपस्थित नारी शक्ति स्वरूपा अपरूपा राय चौधरी,सिन्हा मैडम और शिखा राठी ने सभी टीमों से मिलकर उनकी हौसला औपजाही के साथ कबड्डी और खो-खो मैच के लिए टॉस के बाद इन खेल स्पर्धाओं के संपूर्ण संचालन की जिम्मेदारी गोपाल प्रसाद शर्मा प्राचार्य सीजी बोर्ड स्कूल बैकुंठ इन्होंने संभाली बतौर रेफरी के तौर पर एस.वाय कुरैशी,मीना रॉय,आशिष शुक्ला,अतुल मोहरे आदि ने उनका साथ दिया l
मिलन संगी तिहार खेल प्रतियोगिता में एकल स्पर्धा 100 मीटर दौड़ में किरना ग्राम से ईश्वरी यादव प्रथम स्थान पर रही द्वितीय स्थान जलसो ग्राम से वीणा धीवर और तृतीय स्थान तुलसी नेवरा ग्राम से सरोजिनी वर्मा ने हासिल की है ।लिम्बू चमचा में बहेसर ग्राम से कौशल्या वर्मा प्रथम बाजी मारी, द्वितीय स्थान पर खरोरा से किरण कोसले, तृतीय स्थान पर ग्राम तुलसी से वीणा केवट , बोरा दौड़ में हेमीन निषाद को प्रथम स्थान एवं द्वितीय स्थान,ईश्वरी यादव तृतीय स्थान गंगा यादव रही। समूह खेल प्रतियोगिता में कबड्डी खेल विजेताओं और उपविजेताओं को ट्राफी सहित जीते हुए प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा नगद राशि पुरस्कार के रूप में दिया गया ।
इस पूरे कार्यक्रम में सोनाली गवारगुर सीएसआर ऑफिसर,बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के सीएसआर टीम दीपेंद्र मिश्रा सीडी लहरे श्री मुन्ना बर्मन व निरूपा कश्यप की अथक परिश्रम से किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के परिवार के हर एक सदस्य ने अपनी जिम्मेदारी बेहतर ढंग से निभाया साथ ही सभी के सहयोग से संपन्न हुआ l
