हीरा ग्रुप के प्रस्त‌ावित मेसर्स आलोक फेरो अलॉयस लिमिटेड कि क्षमता विस्तार हेतु पर्यावरण जनसुनवाई हुआ संपन्न

 


राजकुमार बंजारे /रायपुर। जिले  के उरला क्षेत्र में उद्योग की विस्तार को लेकर आहूत  जनसुनवाई शांति पूर्ण तरीके से संपन्न  हुआ। आपको बता दे कि  हीरा ग्रुप के प्रस्त‌ावित मेसर्स आलोक फेरो अलॉयस  लिमिटेड कि क्षमता विस्तार हेतु पर्यावरण जनसुनवाई  में क्षेत्र विकास में सहभागिता  की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए  प्रबंधन ने  शिक्षा व युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की  शर्तों  को  स्वीकार  करते हुए ग्रामीणों के भावनाओं का सम्मान किया है मेसर्स आलोक फेरो अलॉयस  लिमिटेड डायरेक्टर  ने कहा कि क्षेत्र के समुचित विकास में सहभागिता निभाते हुए विस्तार होने से  क्षेत्रिय बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा ,बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान रखा जाएगा। अजय दुबे ,निकेत खंडेलवाल ने जनसुनवाई में आये सभी अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों को आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।रायपुर  ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन ने कहा कि प्लांट की विस्तार होगा तो क्षेत्र का भी विकास होगा साथ में ग्रामीण को मिलने वाली सभी मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्लांट प्रबंधक की ओर ध्यानाकर्षित किया। वही अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल एवं पर्यावरण अधिकारी पी. के. राबड़े ने जनसुनवाई को पूरी तरीके से संपन्न कराकर समाप्ति की घोषणा किया।


Popular posts from this blog

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह : ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

सुशासन दिवस

बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में जिला प्रशासन के रायपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम