प्रदेश स्तरीय मजदूर सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित




खरोरा।
गैतरा में1मई मजदूर दिवस के उपलक्ष में 10 मई दिन बुधवार को ग्राम गैतरा, चिचोली में प्रदेश स्तरीय मजदूर सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित है कार्यक्रम के संयोजक लोकप्रिय मजदूर नेता कमल बांधे,प्रदेश उपाध्यक्ष इंटक,छत्तीसगढ़ ने कहां की आचार संहिता का पालन करते हुए इस बार किसी भी नेता को आमंत्रित नहीं किया गया है तथा किसी,पार्टी एवं चिन्ह का प्रयोग नहीं किया जाएगा इस बार कार्यक्रम की अतिथियों में उद्योगपतियों प्रबुद्ध जीव एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं मीडिया कर्मियों एवं एनजीओ एवं मजदूर लीडर,को आमंत्रित किया गया है जिनके हाथों से मजदूरों का सम्मान किया जाएगा कार्यक्रम में मजदूरों का सम्मान ,महा भोग भंडारा, श्रम किट वितरण, मजदूरों के बच्चों को काफी पेन पुस्तक,फल वितरण, मजदूरों को मजदूर रत्न अवार्ड के साथ ही उद्योगों में अमृत मजदूरों की आत्मा की शांति हेतु शोक सभा एवं महामृत्युंजय जाप होगा सभी मजदूरों को शील्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा 12:00 बजे से बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होगा उसके पश्चात मजदूरों का सम्मान  तथा 5:00 बजे से हम मजदूर हैं मजबूर नहीं का मंचन होगा,, कार्यक्रम में मुख्य रूप से पप्पू अली जी प्रदेश अध्यक्ष इंटक छत्तीसगढ़, कमल बांधे,प्रदेश उपाध्यक्ष इंटक छत्तीसगढ़, सोनू निर्मलकर प्रदेश सचिव, सेवक दास बर्मन जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण, संतोषी कुर्रे जिला अध्यक्ष बलौदा बाजार महिला विभाग, विजय मांडे, विजय गुप्ता, प्रेमलाल कोशले, विद्या यादव,कमल नारंग, गणेश टंडन,, रामस्वरूप कोशले, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं   मजदूर ग्रामीण जन उपस्थित रहेंगे,,

Popular posts from this blog

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह : ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

सुशासन दिवस

बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में जिला प्रशासन के रायपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम