संभव स्पंज पावर प्राइवेट लिमिटेड सरोरा तिल्दा नेवरा के द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र जाँच शिविर
तिल्दा नेवरा। संभव स्पंज पावर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ब्रिज लाल गोयल के मार्ग दर्शन में श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के उपस्थिती में निःशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र जाँच शिविर का आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सांकरा भूमिया में किया गया ।
शीविर में नेत्र जाँच ,स्वास्थ जाँच एवं चिकित्सा परामर्श निःशुल्क प्रदान किया गया , एवं निःशुल्क चश्मा वितरण भी किया गया
ग्रामिणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ग्राम पंचायत सांकरा में निःशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र जाँच शिविर में संभव स्पंज पावर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर विकास गोयल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शीतल गोयल ने कहा कि कि हम लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और ये शिविर उसी दिशा में एक पहल है. गरीबों और असहाय लोगों की सेवा करना एक पुण्य का काम है। ऐसे बीमार मरीज जो अपना इलाज नहीं करा पाते उनके लिए उनके द्वारा ग्राम स्तर पर निःशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र जाँच शिविर आयोजित किया गया है
निःशुल्क जाँच और स्वास्थ्य के लिए जागरूक करने की पहल देख ग्रामिणों को बड़ा हर्ष हुआ संभव स्पंज पावर प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा सुव्यवस्थित व्यवस्था करवाई गई साथ ही घर - घर जाकर गांव के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया जिसके चलते काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।ग्राम के सैकड़ों मरीजों का पंजीयन कर स्वास्थ्य परीक्षण किया इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने पर जोर दिया और कहा कि आए दिन मौसम में बदलाव आ रहा है, ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें
मरीजो ने जाहिर की खुशी
मरीज भी इलाज से खुश हैं. सांकरा से आए लोगों का कहना है कि यहां पर इलाज फ्री हो रहा है और परामर्श भी दिया जा रहा है.अगर हम कहीं और परामर्श लेने जाते हैं तो वहां पर 100 से 300 रुपए फीस देनी पड़ती है, लेकिन निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हमें फ्री में परामर्श और इलाज मिल रहा है. साथ ही उनका कहना है कि यहां पर मरीज का भी अच्छे से ध्यान रखा जा रहा है.कार्यक्रम को सफल बनाने में संभव स्पंज पावर प्राइवेट लिमिटेड के ,सुतनु गोस्वामी ,ऍम जी के मूर्ति ,राहुल दुबे ,अमित शर्मा जीतेन्द्र वर्मा ,,कु.सुचिता जैन ,धनेश साहू ,मनीष सिन्हा ने अपना योगदान दिया
