बिहान परियोजना की झूठी शिकायत करने वाली महिलाओ के विरुद्ध कलेक्टर व् थाना प्रभारी को महिलाओ ने सौपा ज्ञापन



खरोरा। विगत कुछ दिवसों से छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान परियोजना के सन्दर्भ में धरसींवा विकास खंड से विणा क्लस्टर संगठन मांढर के अध्यक्ष गिरजा बंजारी द्वारा तिल्दा विकास खंड से नागेश्वरी पाल,कुंती साहू, कीर्तनी वर्मा,कविता सेन,एवं सरस्वती यादव द्वारा बिहान परियोजना की छवि धूमिल करने हेतु मिडिया में गलत जानकारीया प्रसारित की जा रही है| जिसके कारन क्लस्टर संगठन के पदाधिकारी /कैडर/ समूह से जुडी दिदियां एवं परियोजना स्टाफ परिवारिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही है तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण को प्रभावित करने का कार्य किया जा रहा है |जिससे व्यथित होकर तिल्दा विकासखंड से जुडी चारो क्लस्टर संगठन की दीदियों द्वारा खरोरा में आयोजित राजस्व सिविर में जिला कलेक्टर महोदय श्री सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के समक्ष गिरजा बंजारी, नागेश्वरी पाल, कुंती साहू,कीर्तनी वर्मा,कविता सेन एवं सरस्वती यादव के आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निवेदन किया है| ज्ञात हो की गिरजा बंजारी जो विणा क्लस्टर संगठन में विगत 2016 से लगातार अन्य दीदियों को आगे न बढाकर स्वयं अध्यक्ष पद पर कार्य कर रही है, जो की परियोजना के नियम के विरुद्ध क्लस्टर संगठन को शासन के नियमानुसार न चलाकर अपनी मर्जी से संचालित करने का प्रयास करती है बिहान के किसी भी दिशा निर्देश का पालन नहीं करती हैं राजनैतिक संगठन में पद पर होते हुए भी उनके द्वारा क्लस्टर में पद पर कार्य कर रही है स्व सहायता समूहों को समय से वित्तीय सहयोग प्रदान नहीं करना अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा दिशा निर्देशों का अवहेलना करना क्लस्टर संगठन में उनके द्वारा वितीय अनियमितता की जा रही है


300 महिलाओ को रोजगार दिलाने के नाम पर 1000-1000 रूपय की राशि ले ली गयी है एवं 
उनके द्वारा प्राप्त तीन लाख रुपए की राशि का क्या उपयोग किया जा रहा है सदस्यों को कोई जानकारी नहीं दी जाती कृषि विज्ञान केंद्र से प्राप्त 25 लाख रुपए की राशि की जानकारी किसी सदस्य को नहीं बताई जा रही है स्वयं के मकान को ऑफिस के रूप में दिखाकर प्रति माह ₹5000 राशि का आहरण कर रही है ताकि एफ.पी.ओ में पदस्थ सी.ई.ओ को प्रतिमाह ₹25000 रुपए मासिक वेतन जैसी महत्वपूर्ण वित्तीय लेन देन बिना एफ.पी.ओ के प्रस्ताव के मनमर्जी से व्यव किया जा रहा है जिसकी जांच किए जाने हेतु कलेक्टर महोदय से  निवेदन किया गया है । इसी प्रकार से नागेश्वरी पाल द्वारा बैंक में फर्जी हस्ताक्षर कर समूह की राशि का आहरण कर समूह से बाहरी व्यक्ति को हस्तांतरित करने का षड्यंत्र किया जा रहा है बैंक मित्र सरस्वती यादव द्वारा बैंक में फर्जी हस्ताक्षर कर स्टेटमेंट निकालने का कार्य किया गया जिस संदर्भ में बैंक द्वारा कार्यवाही की जा रही है  कविता सेन का सहयोग लेकर बैंक पर दबाव बनाने के उद्देश्य से धरना प्रदर्शन किया जाता रहा है कुंती साहू जो कि मितानिन होने के साथ-साथ बिहान परियोजना में एफ.एल.सी.आर.पी के रूप में कार्य करते हुए बिहान योजना से ऋण लेकर तीन तालाब का संचालन दो बार कृषि कार्य कर रही है अच्छी आमदनी कर रही है लेकिन समाचार न्यूज़ में बने रहने के लिए अपने आप को बहुत गरीब महिला बताती है कीर्तनी वर्मा कुंती साहू नागेश्वरी पाल द्वारा समूह को ऋण दिलाये जाने के नाम पर ऋण प्रकरण बनाकर समय पर बैंक में जमा नहीं किया जाता जिससे स्वयं सहायता समूह को समय से ऋण उपलब्ध नहीं कराया जाता जिसके कारण शासन से प्राप्त लक्ष्यों को प्रभावित करने का कार्य किया जाता है उक्त स्थिति के कारण बिहान परियोजना से जुड़ी दीदियों/स्टाफ को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है इस संदर्भ में ऐसे दुष्प्रचार करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने हेतु खरोरा थाना में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया है।

Popular posts from this blog

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह : ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

सुशासन दिवस

बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में जिला प्रशासन के रायपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम