घिंवरा स्कूल के बालवैज्ञानिक कु.पूजा वर्मा का इंसपायर अवार्ड में हुआ चयन
राजकुमार बंजारे/खरोरा। शासकीय हाई स्कूल घिंवरा, वि.ख.तिल्दा, जिला रायपुर (छ.ग.) के कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विद्यालय की होनहार बालवैज्ञानिक कु.पूजा वर्मा का इंस्पायर अवार्ड 2022-23 के लिए चयन हुआ है। इनका चयन राष्ट्रीय स्तर के चयन समिति द्वारा किया गया है। यह अवार्ड प्रत्येक वर्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की इकाई राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान-भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली अपने आप में महत्वपूर्ण अवार्ड है।
कु.पूजा वर्मा द्वारा विज्ञान के सिद्धांतों का उपयोग कर “हेंकी एड” बनायी जा रही है। इनके यह हेंकी एड चोट लगने व दुर्घटना के समय रक्त के बहाव को रोककर रक्त की हानी को कम करने का कार्य करेगी। राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान-भारत सरकार द्वारा इनके इस वैज्ञानिक खोज को प्रोत्साहन हेतु विशेष प्रमाण पत्र तथा 10,000 रु. की राशि इनके बैंक खाते में प्रदान की गई है। अपनी नवीनतम खोज को संस्था में पदस्थ सी.पी.ढीढी (व्याख्याता) विज्ञान के मार्गदर्शन में पूरा कर रही है। जल्दी ही अपनी प्रोजेक्ट का प्रदर्शन संभाग स्तर पर आयोजित विज्ञान माडल प्रदर्शनीय में प्रदर्शित किया जायेगा। लगातार 3 वर्षों तक इस विद्यालय के बाल वैज्ञानिकों का इंसपायर अवार्ड के लिए चयन हुआ है। इससे विद्यालय व ग्राम घिंवरा का गौरव बढ़ा है। इनके सफलता के लिए विद्यालय के समस्त शिक्षकों तथा सरपंच ग्राम पंचायत घिंवरा व्दारा बधाई दिया गया।
