हायर सेकेंडरी स्कूल मोहरेंगा में निशुल्क साइकिल वितरण किया गया
राजकुमार बंजारे/ खरोरा। अब स्कूल आने-जाने में नहीं होगी परेशानी मोहरेंगा स्कूल में छात्राओं को राज्य सरकार की सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण किया गया। नि:शुल्क साइकिल पाकर छात्राएं उत्साहित नजर आयी। छात्राओं ने कहा कि स्कूल आने-जाने में कई तरह की परेशानी होती थी, लेकिन अब साइकिल से आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।
प्राचार्य ने कहा कि इस योजना के तहत साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं के लिए शासन से मिले उपहार उनकी आगे की पढाई के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय से दूर रहने वाली और आर्थिक तंगी से जुझ रहे परिवार की बेटियो के लिए यह योज ना एक बड़ा वरदान है। इस योजना के तहत साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राएं अपने घरों से आसानी से पढाई के लिए स्कूल पहुंच सकती है। कार्यक्रम में प्राचार्य ने शाला की उपलब्धियों व भविष्य की कार्ययोजनाओं को भी सामने रखा। कार्यक्रम में गांव के सरपंच सरजू राम साहू शाला विकास समिति के अध्यक्ष,और राजकुमार ठाकुर प्राचार्य अरविंद केरकेट्टा, राजेश नायक,खिचरिया सर और स्कूल के सभी स्टाप गन उपस्थित रहे।
