छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में ताराशिव के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन




तिल्दा नेवरा।छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के ब्लॉक स्तरीय खेलों का आयोजन तिल्दा के बी एन बी स्कूल में 6 से 8 नवंबर 2022 तक किया गया , जिसमें ग्राम ताराशिव के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते किया । जिनमे पूरे ब्लॉक से 40 वर्ष से अधिक उम्र पुरुष वाले कैटेगिरी में तुलाराम वर्मा  शिक्षक ने भौरा में प्रथम स्थान प्राप्त किया ,इसी  प्रकार 18 से 40 पुरूष वर्ग आयु में रामेश्वर वर्मा, राहुल वर्मा, हरिओम वर्मा व सूर्यकांत साहू ने बाटी प्रतियोगिता में ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।


इसी क्रम में कुमारी श्वेता वर्मा ने अट्ठारह से 40 वर्ष की आयु कैटेगरी में लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया , लंगडी दौड़ में करण साहू व हेमू भट्ट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया , ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में ताराशिव के 18 से 40  आयु वर्ग पुरूष में प्रतिभागियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया, खो खो के प्रतिभागियों में जितेंद्र धीवर कप्तान ,धर्मेंद्र साहू, चेतन साहू ,लेख राम साहू ,दीपक यादव, राधेश्याम यादव, कमल नारायण साहू, जय सेन, इंद्रजीत वर्मा, टूकेश्वर साहू, सागर वर्मा ,नीरज साहू, बृजमोहन वर्मा, हिमांशु वर्मा ने भाग लिया ।। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामवासियों में हर्ष व्याप्त है सभी को सरपंच मनीष वर्मा ने बधाई दी व भविष्य में अधिक मेहनत कर आगे बढ़ने शुभकामनाएं दिया।

Popular posts from this blog

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह : ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

सुशासन दिवस

बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में जिला प्रशासन के रायपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम