छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में आने का राजस्थान के मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया गया
रायपुर। धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा एवं सिहावा विधायक श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव के द्वारा राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी व राजस्थान की मुख्य सचिव श्रीमती ऊषा शर्मा को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में आने का निमंत्रण दिया गया। जिसे माननीय मुख्यमंत्री जी व मुख्य सचिव के द्वारा सहर्ष स्वीकार किया गया एवं आने के लिए अस्वत किए। जिसके लिए दोनों विधायकों के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार प्रकट किया ।
