ब्लॉक कांग्रेस खरोरा ने किया सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन


खरोरा।  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ विश्वनाथ मिश्रा के नेतृत्व में 07 सितंबर को विधायक कार्यलय खरोरा में राहुल गाँधी जी के  भारत जोड़ो - नफ़रत छोड़ो अभियान के पद यात्रा के तहत, सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न समाजो के प्रतिनिधियो का तिरंगा गमछा व श्रीफल से विधायक - जिला अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष ने सम्मान किया तथा भारत के अखंडता व अनेकता में एकता को बनाये रखने हेतु सर्वधर्म समभाव के प्रतीक गाँधी जी के प्रिय भजन " रघुपती राघव राजाराम -ईश्वर अल्लाह तेरे नाम" का गायन समस्त काग्रेसियो के द्वारा किया गया ! ब्लॉक कांग्रेस के द्वारा सिक्ख समाज के प्रतिनिधि के रूप में खरोरा गुरुद्वारा के ज्ञानीजी, कुर्मी समाज के प्रतिनिधि के रूप में श्री धनेश राम वर्मा जी, कलार समाज के प्रतिनिधि के रूप में श्री बलराम नशीने जी,  यादव समाज के प्रतिनिधि के रूप में श्री बिसौहा राम यदु जी, साहू समाज के प्रतिनिधि के रूप में श्री संदीप साहू जी, आदिवासी समाज के प्रतिनिधि के रूप में श्री भागबली धुव जी,  राजपूत ठाकुर समाज के प्रतिनिधि के रूप में श्री मंगल सिंह ठाकुर जी, सतनामी समाज के प्रतिनिधि के रूप में श्यामलाल बघेल जी आदि बहुत से समाज के प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया इस अवसर पर महिला ब्लॉक अध्यक्ष सरोजनी वर्मा,  यूँका अध्यक्ष खूबी डहरिया, चन्द्रहास  नायक,ग्राम माठ  के सरपंच सुरेंद्र गेंन्द्रे, कनकी सरपंच तोमलाल वर्मा, ज़ोन प्रभारी कृष्णा वर्मा, मुकेश ठाकुर, राजू गायकवाड़, कमल  बांधे, सुरेश वर्मा, मिडिया प्रतिनिधि डागेश्वर  जोशी तथा  नगर पंचायत खरोरा  के उपाध्यक्ष पन्ना देवांगन एवं पार्षदगण बबलू भाटिया, सुरेंद्र गिलहरे, संत नवरंगे, जुबेर अली सहित बहुत से कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह : ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

सुशासन दिवस

बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में जिला प्रशासन के रायपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम