रायखेड़ा विद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस
तिल्दा नेवरा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राय खेड़ा में हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था इस अवसर पर श्री जितेंद्र वर्मा( व्याख्याता) ने कहा हिंदी को सन 1949 में एकमत से राजभाषा घोषित किया गया था। हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राजभाषा चयन समिति वर्धा के अनुरोध पर 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। ज्ञात हो कि संविधान सभा द्वारा 14 सितंबर 1949 को हिंदी भाषा को भारत की राजभाषा स्वीकार आ गया ।हिंदी विश्व की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली तीसरी भाषा है। जिसे भारत में 53 करोड ,जबकि पूरे विश्व में लगभग 64 करोड से भी अधिक लोगों द्वारा बोली जाती है। इस अवसर पर साक्षरता सप्ताह का समापन भी किया गया ,जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम चेतन ध्रुव ,द्वितीय इंद्राणी, चित्रकला प्रतियोगिता प्रथम नेहा वर्मा, द्वितीय फाल्गुनी चंद्रवंशी ।रंगोली प्रतियोगिता प्रथम मनीषा कोसले, द्वितीय गीतू यादव ।कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता प्रथम दीपा पटेल, द्वितीय चंद्रकला वर्मा। चम्मच दौड़ प्रथम रंजना ध्रुव , द्वितीय कंचन साहू। सुई धागा प्रतियोगिता प्रथम दीपा पटेल, द्वितीय निक्की अग्रवाल ।भाषण प्रतियोगिता प्रथम निलेश वर्मा, द्वितीय नेहा वर्मा। निबंध प्रतियोगिता प्रथम फाल्गुनी चंद्रवंशी, द्वितीय आरती। चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर श्री संतोष कुर्रे सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत रायखेड़ा , ओम प्रकाश वर्मा ,तामेश्वर वर्मा ,विष्णु प्रसाद वर्मा, टी पी नायक, मोती सिंह ध्रुव ,रंजना ध्रुव, निक्की अग्रवाल, गीतांजलि ध्रुवे ,महेंद्र वर्मा ,मीणा नायक पंच सहित काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं व ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मोती सिंह ध्रुव ने किया।
