व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ में 30 वा दीक्षांत समारोह सपन्न
तिल्दा नेवरा। क्षेत्र के युवाओं को स्वालम्ब बनने और कौशल विकास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वर्गीय श्री घनश्याम दास बिडला द्वारा 1992 में व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ में स्थापित किया गया था जिसे आगे बढ़ाते हुए पदमश्री राजश्री बिड़ला के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ से प्रशिछण लेकर अधिकांश युवा रोजगार प्राप्त कर चुके है वर्तमान में 116 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है
व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ में सी एस आर मद से युवाओ को मुफ्त में इलेक्ट्रिकल डीजल मेकेनिक एंड वेल्डिंग होम अप्लाइंस एवं महिलाओं को टेलरिंग आदि ट्रेड के प्रशिक्षण दिया जाता है
अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ में स्टाफ क्लब भवन में 30 वा दीक्षांत समारोह का व्यवसायिक केंद्र द्वारा आयोजित किया गया था कार्यक्रम का शुभारम्भ अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ सयंत्र प्रमुख देवनाथ गुहा तथा अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। केंद्र में कुल 102 छात्रों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया जिसमे से 90 छात्रों ने सफलता हासिल किया जिन्हे सयंत्र प्रमुख देवनाथ गुहा तथा अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र ,टूल किट ,बैग और 2000 रूपये का चेक प्रदान किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में छात्रों को मानसिक ,शारीरिक बौद्धिक और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनने के लिए अपने विचार रखे । लगभग 1920 लोगों को प्रशिक्षित कर चुके है।
दीक्षांत समारोह के अंत में छात्रों ने डीजे में डांस करके एक दूसरे को गले लगाकर सफलता की बधाई दिया कर्यक्रम मेंप्रमुख रूप से सयंत्र के विकास वर्मा ,विजय प्रकाश मिश्रा ,सुनंदा वासु ,डा।.संजीव ,दीपेन्द्र मिश्रा। रुपेन पटनायक , सरपंचगण , अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ के अधिकारी -कर्मचारी ,छात्रगण ,टीचर बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
