आजादी के अमृत महोत्सव 75वीं वर्षगांठ संपन्न होने पर हर घर तिरंगा लहराने की अपील
तिल्दा। आजादी के अमृत महोत्सव 75वीं वर्षगांठ संपन्न होने पर हर घर तिरंगा के राष्ट्रीय के राष्ट्रीय आवाहन पर अखिल भारतीय विद्या भारती द्वारा संचालित संस्था सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा तिल्दा के द्वारा दिनांक 12-08- 2022 22 को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंचेगी। दीनदयाल उपाध्याय चौक में स्टार म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति की जाएगी। घर-घर तिरंगा यात्रा के परिपेक्ष में समिति के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, तिरंगा यात्रा के संयोजक दिलीप शर्मा, वासुदेव साहू सर्वप्रथम मानपुर के शहिद स्व. झाडूराम कें माता-पिता से मिले। श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया व उनके घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाकर हर-हर तिरंगा यात्रा अभियान का शुभारंभ किया। समिति के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि 1100 तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उपरोक्त तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिल्दा नेवरा के तिरंगा यात्रा के संयोजक दिलीप शर्मा के साथ के साथ समिति के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, व्यवस्थापक विनय पात्रों, कोषाध्यक्ष अजय शर्मा, समिति के सहसचिव व पत्रकार दिलीप वर्मा, सदस्य स्वप्निल श्रीवास्तव इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपना सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे हैं। तिरंगा यात्रा के संयोजक दिलीप शर्मा ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी से आह्वान किया है।
