महिला समूह को पोषण बाड़ी योजना के तहत विभिन्न बीजों का वितरण




तिल्दा नेवरा। किसान नेता जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा ने रायपुर जिला के तिल्दा विकासखंड के  शासकीय नर्सरी संजय निकुंज मढ़ी में  गौठान समिति के स्व सहायता महिला समूह को पोषण बाड़ी योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा घुरवा बाड़ी के संबंध में विस्तार से संबोधित किया, आज महिला समूह को पोषण बाड़ी योजना के तहत विभिन्न बीजों का वितरण फलदार पौधे व वर्मी खाद  का वितरण निशुल्क किया गया, इस  कार्यशाला में तिल्दा विकासखंड के बड़ी संख्या में उपस्थित महिला कृषकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी व  गौठान में  बकरी पालन मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, साग सब्जी उत्पादन, वर्मी  खाद के उत्पादन व बिक्री मशरूम उत्पादन के संबंध में चर्चा की,  जिसमें अधिकांश गौठान में पानी बोरवेल ना होने की समस्या, वही महिला समूह ने बताया की तार घेरा न  होने से साग सब्जी का बड़ी मात्रा में नुकसान हॉट है, शर्मा ने उक्त समस्या तत्काल समाधान करने के संबंध में जिला प्रभारी से चर्चा करने की बात कही, बही  छोटे-छोटे कुटीर उद्योग के माध्यम से निर्माण किए जा रहे सामान जैसे साबुन अगरबत्ती अन्य सामग्री को बिक्री के लिए बाजार नहीं मिलने की भी समस्या के  बारे में स्व सहायता समूह की महिलाओ बताई,  शर्मा ने कहा कि गौठान ग्रामीण फैक्ट्री है इसके माध्यम से हम अनेक छोटे-छोटे निर्माण कार्य में आने वाली समस्याओ के लिए कुटीर उद्योग खादी ग्राम उद्योग के अधिकारियों को स्व सहायता समूह की समस्याओ को शीघ्र समाधान करेने हेतु  निर्देशित किया , आज के कार्यक्रम में उद्यान विभाग के सरकार जनप्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रायखेड़ा के सरपंच संतोष कुर्रे योगेश साहू शर्मा ने महिला स्व सहायता समूह को संबोधित करते हुए कहा कि सभी गठान आत्मनिर्भर बने , स्वराज गांव के रूप में आपका गांव बने ऐसी कामना महिला समूह से की है।

Popular posts from this blog

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह : ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

सुशासन दिवस

बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में जिला प्रशासन के रायपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम