रायखेड़ा मे मनाया गया प्रवेशोत्सव



तिल्दा नेवरा। शासन के निर्देशानुसार शासकीय प्राथमिक शाला , पूर्व माध्यमिक शाला एवम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का प्रवेसोत्सव सयुक्त रूप से 28जून 2022 मंगलवार को मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री  दोगेंद्र नायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य है,इस लिए इसे सवारना आवश्यक है। आपने शिक्षको को बच्चो के भविष्य को संवारने के लिए आह्वान किया। वैश्विक महामारी के कारण पिछले दो साल से पढ़ाई पर असर पड़ा है।इस कारण से मोहल्ला क्लास, ऑनलाइन क्लास, आदि से पढ़ाई को सुचारू रूप से संचालन किया गया। अधयक्षता श्री देवव्रत नायक पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष तिल्दा नेवरा, संतोष करें पूर्व जनपद सदस्य, भूपेन्द्र सिंह बैंस (एच .आर .हेड) अडानी फाउंडेशन, रायपुर एनर्जन लिमिटेड रायखेड़ा,मोहन लाल नायक  अध्यक्ष शाला विकाश समिति, तामेश्वर वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, गजेन्द्र  वर्मा प्रभारी प्राचार्य, विष्णु प्रसाद वर्मा प्रधान पाठक, चंद्रकला वर्मा प्रधान पाठक, जितेन्द्र वर्मा व्याख्याता, मोती सिंह ध्रुव,ज्योति कश्यप, अन्नू वर्मा, टी पी नायक, यशवंत वर्मा दीपक सिंह , रितु इंद्रनील चौधरी, प्रीति प्रजापति, खिलेश्वर महमल्ला, दीपाली दास, दाऊ लाल कोसले, मुख्यमंत्री जी का संदेश वाचन सरपंच प्रतिनिधि श्री संतोष कुर्रे द्वारा किया गया अदानी फाउंडेशन रायखेड़ा के द्वारा कक्षा पहली से कक्षा पांचवी तक अध्ययनरत बच्चों को स्कूल बैग वितरण किया गया इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात राज गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक श्री तुलसी राम साहू ने किया।

Popular posts from this blog

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह : ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

सुशासन दिवस

बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में जिला प्रशासन के रायपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम