शासकीय उ.मा.विद्यालय रायखेड़ा में कोवैक्सीन का टीका लगाया गया



तिल्दा नेवरा। शासन के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायखेड़ा में 5 जनवरी 2021 को कोरोना से बचाव के लिए 15 से 18 वर्ष आयु समूह के विद्यार्थियों को कोवैक्सीन का टीकाकरण किया गया। प्रथम डोज के बाद द्वितीय डोज 28 दिनों बाद लगनी है। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी तिल्दा श्री बी .एल. देवांगन  तथा श्रीमती ममता सुननी( बीपीएल तिल्दा)  विद्यालय पहुंचे तथा  टीकाकरण की व्यवस्था का निरीक्षण किए ।टीकाकरण में 84 बालक एवं 135 बालिका कूल 219 को कोवैक्सीन का टीका कोविड नियमों का पालन करते हुए लगाया गया जिसमें चांदनी पटेल (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रायखेड़ा), उर्मिला बंजारे (आर एच ओ) छाया बघेल( सेक्टर सुपरवाइजर) ,  गजेंद्र कुमार वर्मा प्रभारी प्राचार्य, जितेन्द्र वर्मा,ज्योति कश्यप, निक्की अग्रवाल, नीलम वर्मा, सरिता वर्मा, मोती सिंह, दिव्या वर्मा, पदमा रानीवर्मा, मिलाप राम यादव ,पूर्णिमा निषाद, मोहन लाल नायक अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, बद्रीप्रसाद वर्मा उपसरपंच, सोनबती वर्मा मितानिन, प्रेमिन वर्मा मितानिन , दुकाला वर्मा मितानिन ,देवकी वर्मा मितानिन आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Popular posts from this blog

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह : ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

सुशासन दिवस

बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में जिला प्रशासन के रायपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम