गोधन न्याय योजना के तहत बने गोबर के सभी दियो को खरीद कर महिला समूहों के महिलाओ का मन जीत लिया - मंत्री डहरिया
तिल्दा नेवरा। 2 करोड़72 लाख 21 हजार रूपये की विकास कार्यो का भूमि पूजन और लोकार्पण किया मंत्री, नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ शासन - डॉ. शिवकुमार डहरिया जी ने तिल्दा नेवरा पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी कर फूल मालाओ से जगह जगह किया भव्य स्वागत अंबेडकर भवन में अतिथियों के स्वागत अरपा पैरी के धार गीत से विशाल जन समूह द्वारा किया गया
तिल्दा शहर के अंबेडकर भवन गौठान, तालाब, पौनी - पसारी का लोकार्पण फीता काटकर मंत्री के द्वारा किया गया ***नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लेमीक्षा गुरु डहरिया ने मंत्री शिव डहरिया से लगभग 8 करोड़ करोडो रूपये के और भी विकास कार्यो की मांग किया जिसमे दो मिनी गार्डन के लिए 25 लाख -विसर्जन कुंड निर्माण के लिए 25 लाख -वार्ड क्रमांक 14 तालाब सौन्दर्यीकरण के लिए भी -वार्ड -9 -14 में उन्नयन के लिए 25 लाख के साथ साथ 4 करोड़ 68 लाख रूपये के विकास कार्यो की स्वीकृति प्रदान की और डिवाइडर के मांग को परिछन करके पूरा करने की स्वीकृति दी जाएगी मंत्री शिव डहरिया ने किया - पत्रकारों ने मंत्री से कहा की तिल्दा नेवरा के आसपास कई उद्योग स्थापित है जहा पर श्रम कानून नियमो का पालन नहीं किया जाता है जिसके जवाब में मंत्री ने कहा की अभी तक शिकायत नहीं मिली है अगर शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ शख्त कार्यवाही किया जायेगा इसके साथ साथ मुख़्यमंत्री द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो की जानकारी भी दिया कार्यकर्म में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ के साथ भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित थे। गोधन न्याय योजना के तहत बने गोबर के सभी दियो को खरीद कर महिला समूहों के महिलाओ का मन जीत लिया मंत्री डहरिया।