धर्मान्तरण आस्था का मुद्दा है, राजनीति का नही-युवा समाजसेवी संदीप वर्मा
तिल्दा नेवरा। तहसील कार्यालय में युवा समाजसेवी संदीप वर्मा के नेतृत्व में युवा जागरण मंच तुलसी(विश्रामपुर) के कार्यकर्ता पहुँच कर, बीते कुछ समय पूर्व से सडयंत्र पूर्वक गैर कानूनी ढंग से हो रहे छत्तीसगढ़ में धर्मान्तरण के खिलाफ महामहिम राष्ट्रपति जी, मा:प्रधानमंत्री जी,महामहिम राज्यपाल जी, मा:मुख्यमंत्री जी छत्तीसगढ़ को ज्ञापन तहसीलदार तिल्दा नेवरा श्रीमती सरिता मढ़रिया के माध्यम से सौपा गया।
उसमे मांग किया गया कि भारतीय संविधान के तहत हम सभी भारतीयों को मौलिक अधिकार के रूप में धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त है उसकी रक्षा करना शासन प्रशासन की जिम्मेदारी है जब धर्म परिवर्तन करना हो तो उसके लिए भी अलग कानून बना है परन्तु उसका पालन न करके सडयंत्र पूर्वक गैर कानूनी रूप से धर्म परिवर्तन योजना बद्ध हिन्दू समाज को केंद्र में रखकर किया जा रहा है जो गलत है, युवा जागरण मंच ने मांग किया कि ऐसे गैर कानूनी धर्मान्तरण को रोक लगाकर कठोर से कठोर कार्यवाही त्वरित रूप से किया जाए।
युवा जागरण मंच के संयोजक संदीप वर्मा ने यह भी कहा कि धर्मान्तरण आस्था का मुद्दा है राजनीति का मुद्दा नही है, चाहे सरकार किसी भी पार्टी की हो गैर कानूनी रूप से धर्मान्तरण विधि विरुद्ध है और खासकर हिदुओ को लक्ष्य बनाकर उन्ही का ज्यादा धर्मान्तरण करवाया जा रहा है जो हिन्दुओ के आस्था पर सीधा प्रहार है शासन प्रशासन की जिम्मेदारी है कि धार्मिक भावनाओं की रक्षा करे संविधान से प्राप्त मौलिक अधिकार धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करे यही मांग को लेकर आज ज्ञापन दिया गया है।
ज्ञापन देने प्रमुख रूप से दुर्गेश साहू,सतीष साहू,कृष्णकुमार वर्मा,गिरधर वर्मा,बुधेश्वर वर्मा,लालजी सोनवानी,विकाश वर्मा,रामजी सोनवानी, प्रवीण वर्मा,चुनु सोनवानी,कंस साहू, उमेश साहू, सौरभ गोस्वामी,भूपेंद्र देवांगन, लखेन्द्र साहू आदि लोग उपस्थित रहे।
