धरती माँ हमे सबकुछ देती है, इसलिए वृक्षारोपण कर उनकी सुंदरता को बढ़ाना हमारा परम् कर्तव्य है-युवा समाजसेवी संदीप वर्मा
तिल्दा नेवरा। के बरडीह गांव में छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी वृक्षारोपण का कार्य मुक्तिधाम व खेल मैदान में युवा समाजसेवी संदीप वर्मा के मुख्यातिथ्य में आकाश वर्मा के अध्यक्षता में, विशेष अतिथि जिला सह संयोजक बलौदाबाजार भौमिक वर्मा, उपाध्यक्ष अभिषेक वर्मा के गरिमामय उपस्थिति में किया गया।
बीते वर्षो में किये गए वृक्षारोपण का परिणाम यह है कि दर्जनों बड़, पीपल के वृक्ष तैयार हो चुके है इसवर्ष वृक्षारोपण करने के बाद संदीप वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुवे कहा कि देश हमे देता है सबकुछ हम भी तो कुछ देना सीखे इस भाव को लेकर हम सभी कार्यकर्ता काम करे क्योकि छत्तीसगढ़ उत्थान समिति का एकमात्र लक्ष्य है भारत माता की जय करना भारत को पुनः विश्वगुरु के सिंहासन तक पहुँचाना धरती हमे सबकुछ दे रही है तो वृक्षारोपण करके उनका श्रृंगार करना हम सभी का परम कर्तब्य है, कर्तव्य करते समय कभी भी तनिक सा अहंकार अपने मन मे पैदा न होने देने की अपील भी किये।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से, रविन्द्र ध्रुव , प्रशांत नेताम , अंशु वर्मा ,पंकज वर्मा, प्रियांशु वर्मा ,पंकज नेताम , सौरभ वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, सुभम वर्मा , जय सिंह चौहान ,गौरव वर्मा , तुषार वर्मा ,नीरज वर्मा, दुर्गेश वर्मा, विकाश वर्मा ,कान्हा वर्मा ,आदि लोग उपस्थित रहे।
