माँगो को लेकर कृषि विभाग में कर्मचारीयो का काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा राज्य के कर्मचारियों एवँ पेंशनरों के केन्द्र के समान देय दिनांक से लंबित 16 प्रतिशत महंगाई भत्ता , पुरानी पेंशन बहाली सहित 14 सूत्रीय माँगो के समर्थन में फेडरेशन के आह्वान पर 25 से 31 अगस्त तक कर्मचारियों द्वारा काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है । विरोध कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 28 अगस्त शनिवार को कार्यालय उप संचालक कृषि कलेक्ट्रेट परिसर रायपुर में छ ग कर्मचारी अधिकारि फेडरेशन के आह्वान पर संघ द्वारा केंद्र के समान 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता समेत 14 सूत्रीय मांगों को लेकर कृषि विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारीयों द्वारा काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया । माँगे पूरी नहीं होने पर 3 सितंबर को राज्य के हजारों कर्मचारी सामुहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल होंगे ।
प्रदर्शन का नेतृत्व छ ग तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर तिवारी एवं छ ग कृषि स्नातक शास कृषि अधिकारी संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्री पद्मेश कुंदन शर्मा ने किया, विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से महामंत्री श्री मुक्तेश्वर देवांगन, प्रांतीय सचिव श्री तिलक यादव, कृषि स्नातक संघ के जिलाध्यक्ष श्री राजू दास जिला सचिव श्री उमाशंकर वर्मा, के एस शुक्ला, श्री कौशिक, श्री एम डी ओझा, टुमेश देशलहरे, ओमप्रकाश महले, राजेन्द्र देवांगन, तारीक कुरैशी, एम एल थावरे, एच सी साहू, दिलीप शर्मा, नवनीत मिश्रा, वागीश वर्मा, योगेश वर्मा, श्री मून, विद्याचरण मिश्रा, शेखर पटेल, अन्य बड़ी संख्या में कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।
