ग्राम पंचायत मूरा के शासकीय हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया शाला प्रवेश उत्सव



 खरोरा। शासकीय हाई स्कूल मूरा विकास खण्ड तिल्दा रायपुर अत्यंत हर्सोल्लास के साथ शाला प्रवेशउत्सव मनाया गया सर्व विदित की कोरोना के कारण  से लगभग 16 माह से विद्यालय पढ़ाई नही हो पा रही थी  शासन ने 2 अगस्त 2021 से अशिकरूप से विद्यालय खोलने  की अनुमति प्रदान की तो बच्चों के चेहरे में खुशी  छलकने लगी आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से तिल्दा जनपद पंचायत की सभापति श्रीमती कंचन टोकेंद्र गायकवाड़   ,श्री लकेश्वर कोशले युवा नेता ,उपसरपंच श्रीमती पुष्पा भगवती साहू  सहित पंचगण श्रीमती जमुना सारथी  ,कुजराम पाल  फेकू वर्मा   डेरहा निलमर्कर  संजय वर्मा 
शासकीय हाई स्कूल अध्यक्ष  श्री टोकेंद्र गायकवाड़ , पंचायत सचिव  चद्रशेखर वर्मा ,पूर्व माध्यमिक शाला  अध्यक्ष कुंजलाल साहू  ने कक्षा 10 वी में अध्ययन रत छात्र छात्राओ का तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाकर एवं  शासकीय हाई स्कूल द्वारा प्रदत्त कॉपी पैन भेटकर स्वागत कर शाला प्रवेश उत्सव  धूम धाम से मनाया गया ।
कर्तव्य धरा वेलफेयर सोसायटी खरोरा के तत्वावधान में इस सोसायटी के अध्यक्ष श्री उमेश कुमार साहू  व सदस्य दिनेश सरसिहा व जयप्रकाश वर्मा के द्वारा बच्चों को कोरोना से बचने के उपाय सहित अच्छे से हाथो की सफाई करने का तरीका बताकर बच्चों में जागरूकता लाने  सराहनीय प्रयास किया।आज के  इस अनुपम कार्यक्रम  का सचालन श्री राजकुमार श्रेय द्वारा किया गया शाला के प्रभारी प्रचार्य  डॉ व्यासनारायण आर्य ने सभी अतिथियों   को धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम में शाला परिवार से श्री राजकुमार शुक्ला श्रीमती शैल देवांगन , प्रथामिक शाला मूरा   प्रधान पाठक संजय सिंह ठाकुर ,  शिवराम व शा पूर्व मा प्रधान पाठक श्रीमती मीना सिरमौर  ,  एवं सभी छात्र छात्राओं  व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

Popular posts from this blog

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह : ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

सुशासन दिवस

बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में जिला प्रशासन के रायपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम