अविनाश लालवानी बने छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश सह संयोजक
राष्ट्रीय प्रभारी युवा कांग्रेस कृष्णा अल्लावरु राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा कांग्रेस श्रीनिवास बी.वी. जी मीडिया विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी राहुल राव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रवास पर राष्ट्रीय मीडिया विभाग के चेयरमैन एवं प्रभारी राहुल राव छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान निखिल द्विवेदी के नेतृत्व संगठन विस्तार हेतु प्रदेश भर से आए योग्य युवाओं का साक्षात्कार लिया गया था और जिसके आधार पर नियुक्तियां की गई जिससे रायपुर जिले के अविनाश लालवानी को प्रदेश युवक कांग्रेस में जिम्मेदारी मिलने से जिले के युवाओं में जोश फैल गया है
नियुक्ति मिलने के पश्चात अविनाश लालवानी ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव एवं प्रदेश मीडिया चेयरमैन निखिल द्विवेदी का आभार व्यक्त किया
युवा कांग्रेस में पद मिलने के पश्चात साथी हिमांशु दीक्षित, ओम सिंह ठाकुर,आफताब मेमन, निखिल मांडले, मुकेश मोटवानी, जाहिद अली, मयंक मेघानी, मोनू थारवानी तथा अन्य साथियों ने शुभकामनाएं दी।
