पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम
तिल्दा नेवरा। संकुल केंद्र मुरा में संकुल स्तरीय पाठ्य पुस्तक वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।समग्र शिक्षा के अन्तर्गत कक्षा 1ली से 10वी तक के सभी बच्चो को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए संकुल केंद्र मुरा के अन्तर्गत आने वाले सभी प्राथमिक ,माध्यमिक,उच्च माध्यमिक शालाओं के बच्चो को संयुक्त रूप से पाठयपुस्तक वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामपंचायत मुरा की सरपंच श्रीमती नूतन ध्रुव,जनपद सदस्य प्रतिनिधि एवम् smc अध्यक्ष हाई स्कूल श्री टोकेंद्र गायकवाड़ ,उपसरपंच प्रतिनिधि श्री भगवती साहू ,संकुल प्रभारी प्राचार्य डॉ.व्यास नारायण आर्य, संकुल समन्वयक श्री राजकुमार श्रेय, smc अध्यक्ष श्री कुंजलाल साहू ,पवन आडिल श्री मती केंवरा वर्मा , व्याख्यातागण श्री राजकुमार शुक्ला, श्री शिवराज सिन्हा श्रीमती गुलाब विश्वकर्मा, श्रीमती शैल देवांगन तथा संस्था प्रमुख पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक श्रीमती मीना सिरमौर,श्री संजय कुमार सिंह ,श्री तुलेश ध्रूव , श्री मोहित कुर्रे श्री कृष्ण कुमार वर्मा ,श्री हेमन्त वर्मा श्रीमती खेमीन ध्रुव,बसंत धीवर,श्रीमती बह्मकुमारी श्रीमती प्रेमशिला पाल की सहभागिता एवम् उपस्थिति रही तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
