गुंडा गरदी कर तिल्दा नेवरा के एक पत्रकार को धमकी मतलब लोकतंत्र का चौथा स्तंभ को चुनौती देना।
![]() |
| स्वतंत्र पत्रकार निखिल वाधवा |
तिल्दा नेवरा।पत्रकार निखिल वधावा को विजय खूबचंदानी के द्वारा रास्ते में जबरदस्ती रोक कर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया गया।
मैं निखिल वाधवा पिता स्वर्गीय श्री अनिल वाधवा नेवरा सेतपाल नगर झूलेलाल वार्ड क्रमांक 13 का रहने वाला हूं तथा मैं दैनिक अखबार लोक सदन का संवाददाता हूं। महोदय कुछ दिन पहले तिल्दा पुलिस ने शराब से भरी एक मेटाडोर पकड़ी थी जिसमें विजय खूबचंदानी को आरोपी बनाया गया था .जिसके बाद से वह फरार था. इस खबर को मैंने प्राथमिकता के साथ अपने अखबार में प्रकाशित किया था। चुकी मामला दर्ज होने के बाद वह फरार था. और अब शहर में आ गया है। महोदय बुधवार की शाम मैं कार से घर लौट रहा था तभी उन्होंने रजिस्ट्री ऑफिस के पास अपनी गैरेज के सामने मेरी कार को हाथ देकर रुकवा या। फिर गाली गलौज करते हुए कहां बहुत पत्रकार बनते हो तुम्हारी पत्रकारिता घुसेड दूंगा यह बहुत महंगा पड़ेगा किसी दिन मेरे सामने मत आना नहीं तो गाड़ी के नीचे कुचल दूंगा। नहीं तो उडवा दूंगा. इस धमकी के बाद से मैं काफी भयभीत हूं क्योंकि कुछ दिन पूर्व मेरे पिताजी का स्वर्गवास हुआ है और मैं ही मां बाप का इकलौता बेटा हूं सारा बोझ मेरे ऊपर है। पत्रकार ने मांगी धमकी देने वाले विजय पर कड़ी कार्रवाई ।



