चोरी के आरोपी लगे नेवरा पुलिस के हत्थे

 


तिल्दा नेवरा: तिल्दा नेवरा के समीपस्थ ग्राम पंचायत सरोरा में दिनदहाड़े एक गरीब किसान मालिक राम यदु के सुने मकान मे 26 जुलाई की शाम को 2 युवकों ने 3 नग सोने का लॉकेट पत्ती, 6 नग सोने का गेंहू दाना व 5 हजार रुपए नगदी को चोरी कर भाग रहे थे।

जिनमें से एक को ग्रामीणों ने पकड़कर नेवरा पुलिस के सुपुर्द किया, वही फरार हुए दूसरे आरोपी को नेवरा पुलिस की टीम के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपीगण दीपक कुमार सतनाम28 वर्ष एवं शिवा सतनामी पिता जोगिंदर सिंह सतनामी 19 वर्ष अड़बन्धा थाना सिमगा निवासी को गिरफ्तार कर चोरी के सामानों एवं प्रयुक्त दोपहिया वाहन क्रमांक CG-22-T-9758 को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380, 34 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को आज 27 जुलाई को न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया है।

उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी शरद चंद्रा के निर्देशन में एस आई सुरेश विक्रांत, ए एस आई शंकर वर्मा, हीरेन्द्र वर्मा, महेंद्र वर्मा, जितेंद्र साहू, तरुण वर्मा, संदीप सिंह आदि के द्वारा महज 12 घण्टे के अंदर ही आरोपियों को पकड़ लिया गया।

Popular posts from this blog

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह : ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

सुशासन दिवस

बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में जिला प्रशासन के रायपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम