मोहल्ला क्लास के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई शुरू

 


तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने हेतु कोरोना काल में बंद पड़े स्कूलो में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इसी कड़ी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायखेड़ा में शिक्षक, शिक्षिकाओं द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन कक्षाएं लेकर अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं ,कक्षा दसवीं एवं कक्षा बारहवीं के छात्र छात्राएं रायखेड़ा में मेला स्थल चितावर रंगमंच शेड एवम् महिला भवन में कक्षाएं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लिए जा रहे हैं ।प्रभारी प्राचार्य श्री गजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मोहल्ला क्लास एच्छिक हैं। अगर माता पिता अपने बच्चों को उक्त क्लास में भेजने के इच्छुक हो तभी ,सहमति पत्र के साथ छात्र-छात्राएं मोहल्ला क्लास में शामिल हो सकेंगे। बिना मास्क के बच्चों को मोहल्ला क्लास में शामिल नहीं किया जाएगा। जितेंद्र कुमार वर्मा व्याख्याता ने बताया कि गांव में गरीब मजदूर किसान के बच्चे ही पढ़ाई करते हैं जिनके पास एंड्रॉयड मोबाइल फोन नहीं होने के कारण ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल नहीं हो पाते lइस कारण मोहल्ला क्लास ऐसे बच्चों के लिए वरदान साबित होगा जिसके घरों में मोबाइल नहीं है ,तथा नेटवर्क की समस्या होती है ।विद्यालय के व्याख्याता  श्रीमती ज्योति कश्यप ,निक्कीअग्रवाल ,नीलम वर्मा ,अन्नू वर्मा ,मोती सिंह, सरिता वर्मा द्वारा अपने अपने विषय को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन क्लास द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।

Popular posts from this blog

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह : ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

सुशासन दिवस

बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में जिला प्रशासन के रायपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम