ग्राम चिचोली स्थित पंजाबी ढाबा संचालक गिरफ्तार,ढाबा से 88 पैव्वा बरामद किया गया।
खरोरा। थाना ख़रोरा अंतर्गत ग्राम चिचोली में
अवैध शराब बेचते ढाबा संचालक को गिरफ़्तार किया गया मौके पर पुलिस को 88 पौव्वा देशी मदिरा मिला जिसे बरामद किया गया है।
उमनि/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव के निर्देश पर ख़रोरा में नशे के सौदागरों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है जो अभी जारी है। इसी कड़ी में आज मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम चिचोली स्तिथ पंजाबी ढाबा में छापामार ताबड़तोड़ कार्यवाही कर अवैध शराब बिक्री कर रहे पंजाबी ढाबा के मालिक अमनदीप सिंह पिता गुरुबीर सिंह आयु 36 वर्ष निवासी महावीर नगर रायपुर को पकड़ा गया है। आरोपी के पास से 88 पौव्वा देशी मदिरा कुल 15.840 लीटर क़ीमती लगभग 7920/ रुपए बरामद किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 281/21 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम तहत अपराध पंजिबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
