श्री नीलकंठेश्वर मंदिर "महादेव की रसोई" भोजन के साथ शर्बत का भी वितरण किया



क्षितिज कुमार/रायपुर। स्टेशन रोड नहर पारा स्थित श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर परिसर में प्रतिदिन "महादेव की रसोई" में 500 लोगो का भोजन बनाया जाता है यह सेवा विगत 1 माह से चल रहा है। लॉक डाउन में प्रतिदिन 500 से 1000 व्यक्ति का भोजन बनता था। 

      श्री नीलकण्ठ सेवा संस्था के संस्थापक नीलकण्ठ त्रिपाठी ने बताया कि विगत 1 माह से हमारी महादेव की सेना जनसेवा के लिए निरंतर जुटी हुई है। हम जरूरत मंद को भोजन के साथ अलग अलग जगह में वस्त्र भी वितरण करते है। त्रिपाठी ने बताया कि अभी गर्मी को देखते हुए भोजन के साथ शर्बत भी वितरण किया जा रहा है। 

    नीलकण्ठ त्रिपाठी ने कहा कि जब तक महादेव जी चाहेंगे ये सेवा हम निरंतर करते रहेंगे। महादेव की रसोई में हमसे जरूरतमंदों के लिए जितना बेहतर भोजन की व्यवस्था से लेकर पहनने को वस्त्र वितरण आदि किया जाएगा।  

    महादेव की रसोई में  कुछ श्रद्धालुओं का सहयोग भी आता है जिनके यहाँ मृत्यु हुई हो मृतात्मा की शांति के लिए या पूर्वजो की आत्मा की शांति के लिए , अपनी स्वेच्छा से गरीबो को भोजन करवाने के लिए संस्था को राशन, वस्त्र का दान करते है जिनके सहयोग से महादेव की रसोई को हम अभी तक चला पा रहे है। और महादेव चाहे तो आगे भी महादेव की रसोई के माध्यम से यह सेवा चलती रहेगी। 

    महादेव कि सेवा देने के लिए संस्था रायपुर शहर अध्यक्ष दीपेश बलानी, उज्ज्वल मिश्रा, कार्यालय प्रभारी टेकराम देवांगन आदि अपनी सेवा दे रहे है।



Popular posts from this blog

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह : ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

सुशासन दिवस

बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में जिला प्रशासन के रायपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम