कबाड़ियों का बढ़ता सम्राज्य, तिल्दा नेवरा नगर में
नितिन कुमार/रायपुर। राजधानी रायपुर से सटे तिल्दा नेवरा नगर में इन दिनों कबाड़ियों का बड़ा साम्राज्य स्थापित होता जा रहा है। नगर में लोहे, टीन आदि कबाड़ी समानों की खरीद बिक्री बड़ी पैमाने पर होती है।
आपको बता दे शहर के विभिन्न स्थानों सहित हाईवे में संचालित होने वाले कबाड़ी दुकानों में चोरी के सामान सहित अन्य सामानों की खरीदी बिक्री होने की लगातार जानकारी सामने आती है।
हमारे संवाददाता नितिन कुमार जायसवाल ने जब नगर में घूम घूम कर इन कबाड़ी दुकानों का जायजा लिया तो कबाड़ियों द्वारा वृहद स्तर में लोहे व अन्य कबाड़ी समानों की खरीदी बिक्री करने की जानकारी सामने आई, वही मजेदार बात यह कि तिल्दा नेवरा में एक दर्जन से भी अधिक कबाड़ के व्यवसायी हैं। जो बेरोकटोक बेखौफ होकर कबाड़ी का कारोबार कर रहे हैं। वही सूत्रों ने बताया कि इन पर किसी का नियंत्रण नहीं होने से कबाड़ी बिना सत्यापन के साइकिल, मोटरसाइकिल एवं अन्य चोरियों के सामान को बेधड़क खरीद बिक्री करते है।
जबकि सूत्र बताते है कि सार्वजनिक स्थानों से अमूमन सायकल चोरी होने पर नगरवासी पुलिस के पास शिकायत लेकर नही जाते। ऐसे में इन चोरी की सायकलों को अलग अलग कलपुर्जे निकाल कर इन कबाड़ियों को बेच दिया जाता है। इसके अलावा इस धंधे में बाईक के पार्ट्स, लोहे के सामान, घरेलू उपयोग के सामान सहित कई कीमती समान पानी के मोल कबाड़ी अपने दलालों के माध्यम से खरीद कर करोड़ोंं कमाते हैं।
