अरेस्ट तो उनका बाप भी नहीं कर सकता,एलोपैथ पर विवादित बयानों के बाद बोले रामदेव


गुरु रामदेव पिछले कई दिनों से अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में है।उन्होंने एलोपैथी और एलोपैथी डॉक्टरों पर की गई टिप्पणी से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने नाराजगी जाहिर कर 15 दिनों के अंदर माफी मांगे,नहीं तो IMA ने उनके खिलाफ 1000 करोड़ रूपए का दावा ठोकेगा। विवादित बयान का मुख्य कारण यह है कि योग गुरु बाबा रामदेव की दो मिनट 19 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें बाबा रामदेव साधकों के सामने अपने फोन पर मैसेज पढ़ते हुए दिख रहे हैं। जिसमें उनकी ओर से एलोपैथिक दवाओं पर कई गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि एलोपैथिक की सभी दवाइयां फेल हो गई हैं। बुखार की तक दवा काम नहीं कर रही है। दवा शरीर का तापमान तो नीचे उतार देती है, लेकिन बुखार क्यों आ रहा है, उसका निवारण नहीं है। वीडियो में बाबा रामदेव कह रहे हैं कि लाखों कोरोना मरीजों की मौत एलोपैथी दवा खाने से हुई है।इससे पहले बाबा रामदेव का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो एलोपैथी पर गंभीर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं. रामदेव ने कहा कि, एलोपैथी (Allopathy) स्टूपिड और दिवालिया साइंस है. क्लोरोक्विन-रेमेडिसिवर फेल हुई, एंटीबायोटिक-स्टेरॉयड फेल हो गए, प्लाज्मा थेरेपी पर बैन लग गई. लाखों लोगों की मौत एलोपैथी की दवा से हुई. जितने लोगों की मौत अस्पताल, ऑक्सीजन की कमी से हुई है, उससे ज्यादा मौत एलोपैथी की दवा से हुई है.योग गुरु रामदेव ने रविवार को एलोपैथिक मेडिसिन पर अपने हालिया बयान को वापस ले लिया है। उनके बयान का डॉक्टरों की ओर से कड़ा विरोध किया जा रहा था। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को चिट्‌ठी लिखकर बाबा रामदेव से बयान वापस लेने के लिए कहा।इसके बाद विवाद बढ़ता देख स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने रामदेव को एक चिट्ठी लिखी. इसमें उन्होंने रामदेव से एलोपैथी और कोरोना वॉरियर्स के खिलाफ दिया आपत्तिजनक बयान वापस लेने को कहा था. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि उनका बयान न केवल कोरोना वॉरियर्स का निरादर करता है, बल्कि इसने देशवासियों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई है. डॉ हर्षवर्धन ने लिखा कि ये बयान डॉक्टरों के मनोबल को तोड़ने और कोरोना के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करने वाला साबित हो सकता है.


इसके बाद बाबा रामदेव ने तुरंत एक चिट्ठी जारी की, जिसमें उन्होंने बताया कि वो मेडिकल साइंस का सम्मान करते हैं. साथ ही अपना बयान वापस लेने की भी बात कही.देर शाम रामदेव ने कहा कि वे मेडिकल साइंस के सभी रूपों का सम्मान करते हैं। एलोपैथी ने कई जानें बचाई हैं।


 रामदेव के वीडियो होने के बाद  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को एक चिट्ठी लिखी थी. जिसमें उन्होंने कहा  रामदेव के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज करवाइए. इस मामले को लेकर आईएमए ने रामदेव को लीगल नोटिस भी भेजा.इस नोटिस में कहा गया है कि बाबा रामदेव अपने बयान के लिए 15 दिनों के भीतर माफी मांगें, नहीं तो IMA उनके खिलाफ 1000 करोड़ रुपए का दावा ठोकेगा ।वहीं रामदेव के बयान के बाद विवाद खड़ा होने पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव सिर्फ एक व्हाट्सएप मैसेज पढ़ रहे थे। मॉर्डन साइंस और अच्छे डॉक्टरों के खिलाफ उनकी गलत मंशा नहीं थी। बाबा रामदेव मॉर्डन साइंस एक प्रोग्रेसिव साइंस पर विश्वास करते हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने कहा कि देश कोरोना SARS-COV-2 महामारी के कारण अभूतपूर्व स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहा है. भारत सरकार के साथ-साथ आधुनिक चिकित्सा विभाग इस वायरस लोगों को बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इस लड़ाई में 1200 से अधिक आधुनिक चिकित्सा एलोपैथिक डॉक्टरों की कोरोना की जंग में लड़ते हुए मौत हो गई. लोगों की जान बचाने के लिए उन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया है.


 मामला यहीं ठंडा पड़ता दिख रहा था, लेकिन इसी बीच अब एक बार फिर बाबा रामदेव ने इसे तूल देने की कोशिश की है. उन्होंने आईएमए से जो सवाल पूछे हैं, वो सीधे एलोपैथी के जरिए होने वाले इलाज पर निशाना साध रहे हैं. रामदेव ने अपने इन 25 सवालों में पूछा है -

कोरोना से लड़ते, शहीद होते डॉक्टरों का खुलेआम अपमान क्यों ?

एलोपैथी के पास हाईपरटेंशन (बीपी) व उसके कॉम्पलीकेशंस के लिए निर्दोष स्थायी समाधान क्या है?

एलोपैथी के पास टाइप-1 व टाइप-2 डायबिटीज और उसके कॉन्पलीकेशंस के लिए परमानेंट सॉल्यूशन क्या है?

फार्मा इंडस्ट्री के पास थायराडाइड, आर्थराइटिस, कोलाइटिस, अस्थमा की समस्या का निर्दोष स्थायी समाधान क्या है?

एलोपैथी के पास फैटी लिवर और लिवर सिरोसिस, हैपेटाइटिस को क्योर करने के लिए मेडिसन क्या हैं? जैसे आपने टीबी और चेचक आदि का स्थायी समाधान खोजा है, वैसे ही लिवर की बीमारियों का समाधान खोजिए, अब तो एलोपैथी को शुरू हुए 200 साल हो गए जरा बताइए.

फार्मा इंडस्ट्री में हार्ट के ब्लॉकेज को रिवर्स करने का उपाय क्या है? बिना बायपास के, बिना ऑपरेशन व बिना एंजियोप्लास्टी के स्थायी समाधान क्या है?

फार्मा इंडस्ट्री में इनलार्ज हार्ट और इजेक्शन-फेक्शन कम होने पर बिना पेसमेकर लगाए, कौन सा इलाज है, जिससे हार्ट का साइज और फंक्शन नॉर्मल हो जाए. कैसे उसे रिवर्स कर सकते हैं, बिना पेसमेकर के उसका निर्दोष इलाज क्या है?

कोलेस्ट्रॉल के रोगियों में कोलेस्ट्रॉल ट्राइग्लिसराइड्रस कम करने का और लीवर साइड इफैक्ट रहित ऐलोपैथी का क्या इलाज है?

क्या फार्मा इंडस्ट्री के पास सिरदर्द और माइग्रेन का कोई परमानेंट सोल्यूशन है, जिसके बारे में सिरदर्द और माइग्रेन न हो. एक बार दवा खाएं और परमानेंट सिरदर्द, माइग्रेन बंद हो जाए?

फार्मा इंडस्ट्री में आंखों का चश्मा उतारने का और हीयरिंग ऐड हट जाए, इसका कोई निर्दोष इलाज बता दे?

पायरिया होने पर, जिससे कि दांत हिलने बंद हो जाएं, मसूड़े मजबूत हो जाए, ऐसी कोई निर्दोष दवा बताइये, जिससे करोड़ों लोग दुखी हैं?

एक आदमी का रोज कम से कम आधा से एक किलो वजन कम जाए, बिना सर्जरी के बैरियाट्रिक सर्जर और लाइपोसेक्शन के, बिना किसी छेड़छाड़े के, दवाई खाए और वजन घट जाए, क्या फार्मा इंडस्ट्री में ऐसी कोई दवा है?

सोरायसिस, सोरायटिक अर्थरायटिस और सफेद दाग का कोई निर्दोष स्थायी समाधान बताएं.

मॉडर्न मेडिकल साइंस में एंक्लोजिंग स्पेंडिलोसिस का स्थायी समाधान किया है. आरए फैक्टर पॉजिटिव को निगेटिव करने का उपाय क्या है?

एलोपैथी के पास पार्किसन का निर्दोष स्थायी समाधान क्या है?

साइड इफैक्ट रहित कब्ज, गैस, एसीडिटी का फार्मी इंडस्ट्री के पास इसका स्थायी समाधान किया है?

अनिद्रा, (इन्सोमानिया) लोगों की नींद नहीं आती है, क्योंकि आपकी दवा 4 से 6 घंटे ही असर रहती है, वह भी साइड इफैक्ट के साथ, ऐलोपैथी में इसका परमानेंट सोल्यूशन किया है?

स्ट्रेस हार्मोंस कम करने के लिए और हैप्पी या गुड हार्मोंस बढ़ाने के लिए, जिससे आदमी तनावमुक्त और प्रसन्न हो जाए. फार्मा इंडस्ट3 में इसकी कोई दवाई बता दें?

इन्फर्टिलिटी में बिना कृत्रिम साधनों (टेस्ट ट्यूब बेवी, आईवीएफ) जो बहुत पेनफुल होती है, ऐलोपैथी में ऐसी कोई दवाई बताएं जिससे समस्या का समाधान हो जाए?

फार्मा इंडस्ट्री में ऐजिंग प्रोसेस को रिवर्स करने वाली कोई निर्दोष दवा बता दें?

एलोपैथी में बिना साइड इफैक्ट के हिमोग्लोबिना बढ़ाने का निर्दोष तरीक बता दें?

आदमी बहुत हिंसक, क्रूर और हैवानियत कर रहा है, उसके इंसान बनाने वाली ऐलोपैथी में कोई दवाई बताएं?

आदमी के सारे ड्रग्स एडिक्शन, नशा छूट जाएं ऐसी कोई एलोपैथी में दवाई बताएं?

ऐलोपैथी और आयुर्वेद के आपस में झगड़े खत्म करने की, फार्मा इंडस्ट्री के पास कोई दवा है तो बता दें?

फार्मा इंडस्ट्री में कोरोना पैसेन्ट को बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के ऑक्सीजन बढ़ाने का कोई उपाय बताएं?

एलोपैथी सर्वशक्तिमान एवं सर्वगुण संपन्न है तो फिर ऐलोपैथी के डॉक्टर तो बीमार ही नहीं होने चाहिए?

इन सभी बातों का उत्तर उन्होंने मांगा था।अभी मामला शांत भी नहीं हो पाया था।बाबा रामदेव ने अब एक और बड़ा बयान दे दिया है। उनका कहना है कि किसी का बाप भी रामदेव को गिरफ्तार नहीं करा सकता है। बुधवार को सोशल मीडिया पर इसी विवाद के चलते 'अरेस्ट बाबा रामदेव' ट्रेंड कर रहा था। जिसके जवाब में रामदेव ने यह टिप्पणी दी।और

उन्होंने कहा कि अरेस्ट तो उनका बाप नहीं कर सकता बाबा रामदेव को, लेकिन वह एक शोर मचा रहे हैं कि 'क्विक अरेस्ट स्वामी रामदेव'। आगे उन्होंने कहा कि कभी कुछ चलाते हैं, कभी कुछ चलाते हैं। कभी ठग रामदेव, कभी महाठग रामदेव।तंज कसते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि वह ट्रेंड चलाते रहते हैं। अब अपने लोगों को भी ट्रेंड चलाने की प्रैक्टिस हो गई है। इस दौरान रामदेव ने हसते हुए कहा कि आप ट्रेंड में हमेशा ही टॉप पर पहुंच जाते हो इसके लिए आपको बधाई है।


 रामदेव के विवादित बातों से अब एलोपैथी और एलोपैथिक चिकित्सकों पर की गई टिप्पणी से उठा तूफान अभी भी शांत नहीं हो पाया था वहीं रामदेव का यह बयान से क्या प्रभाव पड़ता है यह आने वाला दिन ही बतायेगा। 


Popular posts from this blog

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह : ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग तिल्दा द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

सुशासन दिवस

बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में जिला प्रशासन के रायपुर के तत्वाधान में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट अंतरिक्ष कार्यक्रम